बाइक स्कूटी से टोल टैक्स वसूली के विरोध में बार एसोसिएशन आया आगे

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट

नैनीताल। बाइक और स्कूटी से टोल टैक्स वसूली के विरोध में अब नैनीताल बार एसोसिएशन भी खुलकर सामने आ गया है। अधिवक्ताओं ने इसे आम जनता, छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए इसका विरोध किया है।
बार एसोसिएशन का कहना है कि दोपहिया वाहन आम लोगों की जरूरत हैं, न कि विलासिता का साधन। ऐसे में इन पर टोल टैक्स लगाना जनहित के विपरीत होगा। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और जनभावनाओं का सम्मान करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page