मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्तिगणों द्वारा हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया पौधारोपण
उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक लोक पर्व हरेला के अवसर पर राज्यव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान के क्रियान्यवन हेतु निर्धारित थीम “हर गॉव का यही पैगाम एक पेड़ मॉ के नाम” कार्यक्रम के अन्तर्गत न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल, एवं अन्य न्यायमूर्तिगण, मनोज तिवारी वरिष्ठ न्यायाधीश, रवीन्द्र मैठानी न्यायाधीश, राकेश थपलियाल न्यायाधीश, पंकज पुरोहित न्यायाधीश, सुभाष उपाध्याय न्यायाधीश एवं सिद्धार्थ शाह न्यायाधीश माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल के मंगोली में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल एवं न्यायमूर्तिगण की धर्मपत्नियों द्वारा भी पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित होकर पौधों का रोपण करते हुए वनों एंव पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बॉज, देवदार, पुतली, उतीस, कचनार, काफल, रुद्राक्ष, मेहल, पदम, पारिजात, दाडिम, आवंला, तिमूर, मौलश्री, धौला, बुरॉस सहित विभिन्न प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया गया।
इससे पूर्व, आकाश गंगवार प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल वन प्रभाग द्वारा मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायमूर्तिगण का स्वागत करते हुए हरेला कार्यक्रम की थीम एवं वृक्षारोपण अभियान के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। उनके द्वारा नैनीताल वन प्रभाग में पायी जाने वाली स्थानीय वृक्ष प्रजातियों के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में वन्दना गुप्ता, मन्जु तिवारी, श्रीमती शोभा मैठानी, राजेश्वरी पुरोहित, हरिप्रिया मेहरा, उमा उपाध्याय एवं दीप्ती शाह की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर योगेश कुमार गुप्ता रजिस्ट्रार जनरल, डी. सी०एस रावत, अध्यक्ष बार एसोसिएसन नैनीताल, चन्द्रशेखर जोशी अधिवक्ता, गणेश कांडपाल, अपर महाधिवक्ता, प्रदीप हेडिया, स्थायी अधिवक्ता, मयंक जोशी अधिवक्ता, सहित उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे वन विभाग की ओर से सुश्री स्वाति, उप निदेशक जू, ममता चंद उप प्रभागीय वनाधिकारी, नितिन पन्त, ललित मोहन कार्की, मनोज भगत वन क्षेत्राधिकारी, आनन्द लाल आर्या वन क्षेत्राधकारी, सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


