(बड़ी उपलब्धि):- पीसीएस की परीक्षा मे सफल हुए विद्यार्थियों को लोगों ने दी शुभकामनाएँ एवं बधाई

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी और कालाढूगी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत उत्तरांचल उत्थान परिषद के तत्वावधान में संचालित लोकमणी दुम्का सेवा दीप निकेतन विठोरिया एवं इकपर्णिका लाइब्रेरी छड़ायल में अपने भविष्य को निखारने हेतु अध्ययनरत नोजवानो में से होनहार बिटिया नेहा एवं अक्षय ने लोअर पीसीएस की परीक्षा पास कर प्रशिक्षण हेतु जाने से पूर्व लाइब्रेरी के संयोजक मनोज पाठक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिलासंघचालक वेद अग्रवाल से आशीर्वाद लिया इस मौके पर पार्षद दीपक बिष्ट ने उनको प्रतीक़ चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बताते चले कि हल्द्वानी शहर में पहली लाइब्रेरी 24 नवम्बर 2016 को डॉ कृष्ण गोपाल एवं तत्कालीन सांसद भगत सिंह कोश्यारी द्वारा भाजपा नेता मनोज पाठक के संयोजन में उदघाटित विठोरिया स्थित लोकमणी दुम्का सेवा दीप निकेतन लाइब्रेरी में अभी तक 1आईएएस, 2 पीसी एस,2 लोवर पीसी एस, 4 एसिटेंड प्रोफ़ेसर,4 ऐल टी, 8 सीडीएस, 4 सेना के टेक्निकल विंग,आईआई टी , 66 बैंकिंग सेवा 9 रेलवे के लोकों पॉइलेट, आदि अनेकों क्षेत्र में सेवा देने हेतु निकले हैं।
इस मौके पर संघ के वरिष्ठ नेता बेद अग्रवाल एवं पार्षद दीपक बिष्ट ने बिटिया नेहा एवं अक्षय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मनोज पाठक की समाज के प्रतिनिष्ठा लगन से सेवा का परिणाम है कि क्षेत्र के युवा आज अपने सुनहरे भविष्य की ओर आगे बड़ रहे हैं।
वही नेहा और अक्षय ने श्री पाठक के चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लेते हुए कहा कि हमको परीक्षा तैयारी के लिये पड़ाई का वातावरणएवं मार्गदर्शन मिला उसी के परिणाम स्वरूप हमने लोवर पी सी एस की परीक्षा पास करने पर आभार ब्यक्त किया। वही श्री पाठक ने दोनों युवाओं को सेवा के क्षेत्र में जाकर समाज हित एवं राष्ट को आगे बढ़ाने हेतु संकल्पित होकर सेवा करने लक्ष को लेकर आगे बड़ने की शुभकमनाये दी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page