(बड़ी खबर):- आचार संहिता खत्म होने के बाद सड़क और चौराहे चौड़ीकरण के कार्यों में आई तेजी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – हल्द्वानी शहर के 13 चौराहे और सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ शुरू हो रहा है आचार संहिता खत्म होने के बाद इस काम में और तेजी आ गई है दरअसल हल्द्वानी शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव और देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के जाम में फंसने के कारण काफी समस्या खड़ी हो जाती है जिसको देखते हुए हल्द्वानी में नैनीताल रोड के सड़क चौड़ीकरण का कार्य और शहर के चौराहों को चौड़ा कर बड़ा बनाए जाने का काम किया जा रहा है। मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है कि चौराहे चौड़ीकरण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है यातायात और जाम की समस्या से शहर के लोगों और पर्यटकों को निजात मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page