(बड़ी खबर)- परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 71 वाहनों के चालान 06 सीज

ख़बर शेयर करें


आज परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 71 वाहनों के चालान किए तथा 06 वाहनों को सीज किया गया जिसमें 02 ऑटो तथा 04 भार वाहन सम्मिलित हैं।
परिवहन अधिकारी एनपी आर्य के द्वारा नैनीताल तथा एपी गुप्ता एवं गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें भार वाहनों में ओवरलोड , परमिट, फिटनेस, टैक्स , रिफ्लेक्टर हेलमेट आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें ऑटो को प्रपत्र प्रस्तुत न करने तथा भार वाहनों को ओवरलोडिंग आदि के अभियोग में निरुद्ध किया गया । चेकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी के साथ-साथ सहायक परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल , देव सिंह प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनिल कार्की, अरविंद सिंह एवं महेंद्र कुमार आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page