बड़ी खबर- नैनीताल पुलिस की तत्परता से दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल एक परिवार के तीन पर्यटकों की बचाई जान

ख़बर शेयर करें

आज दिन मंगलवार की सायं को दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आए तीन पर्यटक वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी आई-20 कार अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों व राह चलते लोगों द्वारा काठगोदाम पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही श्री प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से वाहन में संवार एक परिवार के तीन लोग 1. मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली। 2. प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित 3. जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी उपरोक्त को रेस्क्यू किया गया। गंभीर रूप से घायल परिवार को थाने के सरकारी वाहन से ब्रज लाल अस्पताल हल्द्वानी लाकर तत्काल भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार कराकर उनकी जान बचाई जा सकी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page