(बड़ी खबर)- क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख़्ती

ख़बर शेयर करें

आज उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए सख्त कार्यवाही की गई।

ग्राम सुदरखाल में बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से वन पंचायत की भूमि पर सड़क निर्माण किया जा रहा था। बिल्डर्स द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर उपजिलाधिकारी धारी कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं वन सरपंच सुंदरखाल को वन पंचायत अधिनियम के अंतर्गत निलंबित किया गया। राजस्व उपनिरीक्षक सुंदरखाल को उक्त प्रकरण में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया एवं तत्काल उक्त घटना में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान मनीषा बिष्ट तहसीलदार धारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण ह्यांकि, रा नि नारायण वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक निर्मल बोरा , बन दरोगा पूरण मेलकानी उपस्थित रहे

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश् नहीं किया जायेगा ।

यह अभियान एवं निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page