01 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान👉कुल तीन पदों के लिए 290 अधिवक्ता करेंगे मतदान

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए इस दौरान कुल 16 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं मतदान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा जिसके बाद मतगणना की जाएगी और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे चुनाव में कुल तीन पदों के लिए 290 अधिवक्ता मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं वहीं संयुक्त सचिव सहित कार्यकारिणी के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा शंकर चौहान मुकेश चंद्र शिवांशु जोशी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page