(बड़ी खबर)- नैनीताल में समस्त संस्थानों के छात्र/छात्राओं के छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) को लेकर आया बड़ा अपडेट

ख़बर शेयर करें

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपॉकर घिल्यिाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आई0टी0 सैल0 समाज कल्याण उत्तराखण्ड देहरादून से वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जाति/पिछडी जाति/ओ0बी0सी0 आदि छात्रवृत्ति के ऐसे छात्र/छात्राओं की सूची प्रेषित की गई है। जिनका ऑनलाइन आवेदन पत्र जिला स्तर पर सत्यापित/स्वीकृति कर दिया गया है, किन्तु उनका बैंक खाता आधार सीडेड/डी0बी0टी0 सक्षम नही होने के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान नही हो पा रहा है। श्री घिल्यिाल ने जनपद के उन समस्त संस्थानों के छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि ऐसे छात्र/छात्राऐं जिनका एन0एस0पी0 पोर्टल पर स्टेटस सत्यापित जिला नोडल अधिकारी दर्शा रहा है, वे छात्र/छात्रायें अपना बैंक खाता एक सप्ताह के भीतर आधार से लिंक या सीडिंग डी0बी0टी0 एनेबल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन छात्र/छात्राओं द्वारा अपना बैंक खाता आधार से लिंक या सीडिंग अथवा डी0बी0टी0 एनेबल नही कराया जाता है तो उनका छावृत्ति का भुगतान किया जाना सम्भव नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page