SSP NAINITAL के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही लगातार है जारी, लाखों की स्मैक की गई बरामद

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के अंतर्गत जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारी /SOG को अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के हेतु निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नगर प्रकाश चंद्र , नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी तथा संजीत राठौर प्रभारी SOG के नेतृत्व में बीती रात को हल्द्वानी पुलिस एवं जनपद की SOG की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान क्रियाशाला मंदिर के पास से एक स्मैक तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

  उक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page