(बड़ी खबर):- मल्लीताल पुलिस ने 16.55 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा,नैनीताल द्वारा लोकसभा चुनाव एवं निष्पक्ष संपन्न कराए जाने/ नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।
  उक्त आदेश के क्रम में हरबंस सिंह एसपी क्राइम / यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मंगोली उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता व टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नैनीताल- कालाढूंगी मोटर मार्ग पर एक व्यक्ति को 16.55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त मामले में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page