भवाली में कैबिनेट मंत्री खजान दास का भाजपा नेता प्रकाश चंद्र आर्य ने फूल मालाओं के साथ किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल,भवाली। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास का आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीआरसी में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रकाश चंद्र आर्य ने मंत्री खजान का फूल मालाओं से स्वागत किया। मंत्री खजान राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राजेंद्र कपिल ने गाड़ियों के रूट प्लान की समस्या रखते हुए बताया कि वर्तमान यातायात व्यवस्था के कारण स्थानीय पर्यटन व्यवसाय पर गलत प्रभाव पड़ रहा है, जिससे होटल एवं रेस्टोरेंट का कार्य प्रभावित हो रहा है और रोजगार पर संकट है। उन्होंने मंत्री से यातायात व्यवस्था में सुधार कर पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page