नैनीताल सांसद ने किया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को सम्मानित

ख़बर शेयर करें


नैनीताल। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को पत्रकारिता और अध्यापन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए उनके आवास में शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। भट्ट ने कहा कि पत्रकारिता में डॉ. तिवारी का 37 वर्ष का अनुभव है और पत्रकारिता शिक्षण के क्षेत्र में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है।
इस अवसर पर गोपाल रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रो. महेंद्र राणा, आशा शर्मा, अशोक तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, कमांडर अच्युत कुमार, राजकुमार गुप्ता, चंदन अधिकारी, प्रो. ललित तिवारी, मारुती साह, वार्ड मेंबर, पूरन बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page