सावधान- डीएम ने दिए यह निर्देश- नैनीताल के दुकानदारों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, न्यूज़ को पूरा पढ़िए….

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – जनपद में शासकीय एवं अशासकीय शैक्षिक संस्थानों के सौ गज की परिधि के अन्दर सिगरेट तथा अन्य प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पाद की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध होने के उपरान्त बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के संज्ञान में कतिपय माध्यम से आया कि जनपद में विद्यालयोें एवं शिक्षण संस्थानों से सौ गज की परिधि में दुकानदारों द्वारा सिगरेट तथा अन्य तम्बाकू उत्पाद प्रतिबन्ध होने के बावजूद बिक्री किये जाने को डीएम ने गम्भीरता से लिया है। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही पुलिस महकमे के अधिकारियो को निर्देश दिये है समय-समय पर विद्यालयों के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में चैकिंग अभियान चलाकर छापेमारी कर दोषी दुकानदारों के खिलाफ चालान के साथ ही जुर्माने की कार्यवाही तत्काल अमल में लाई जाए। उन्होेने कहा भारत सरकार द्वारा जनपद को नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अन्तर्गत चयन किया गया है। उन्होेंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त विद्यालयों के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों पर साईन बोर्ड पूर्ण विवरण के साथ स्थापित करें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिये है कि विद्यालयों में एन्टी ड्रग कमेटी के गठन की संकलित सूचना विकास खण्डवार समाज कल्याण अधिकारी को देना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page