बेरोजगार इस पोर्टल के माध्यम से चुन सकेंगे अपना मनपसंद रोजगार, जानिए क्या है प्रकिया ?

ख़बर शेयर करें

बेरोजगारों के लिए है राहत की खबर अब उत्तराखंड के सभी सरकारी विभागों में आउटसोर्स से रखे जाने वाले कर्मचारी सेवायोजन के रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से रखे जाएंगे। जानकारी के अनुसार पोर्टल में सभी सरकारी, निजी और विदेशों में रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
बेरोजगार युवाओं को पोर्टल में जा कर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। इससे संबंधित संस्था को आवेदनकर्ता की जानकारी मिल जाएगी और रिक्तयों के अनुसार योग्यता के अनुसार बेरोजगार युवाओं का चयन किया जाएगा। सैनिक परिवार से संबंधित जिस तरह उपनल में पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से रोजगार पाते हैं, उसी तरह जो लोग गैर सैनिक परिवार लोंग है उनके लिए यह पोर्टल बनाया गया है। जिसका परीक्षण कर आप सभी तक पहुंचाया जाएगा। कई सालों से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि ठेकेदारी प्रथा से कर्मचारियों को वेतन भी पूरा नही मिलता है सेवायोजन विभाग के इस पोर्टल से ठेकेदारी प्रथा से छुटकारा मिलेगा। इस पोर्टल में सरकारी, निजी और विदेशों में रिक्त पदों की जानकारी के अवसर बेरोजगार लोंगो को प्राप्त हो सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page