सीएम ने दी विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री ने दी विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की स्वीकृतिमुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने खटीमा में लोहियाहैड मार्ग के सूखापुल से नहर किनारे होते हुए लोहियाहैड विद्युत गृह तक मार्ग के डामरीकरण तथा खटीमा में ऐठा नाले पर पुलिया एवं कोतवाली मोड़ से आजाद मार्केट होते हुए 400मी0 रोड को पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण के कार्य की मंजूरी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईवाला, देहरादून को इण्टरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण करने की स्वीकृति देने के साथ ही सितारगंज में प्लास्टिक पार्क की स्थापना हेतु औद्योगिक विकास विभाग के स्वामित्व की 40 एकड़ भूमि हस्तांतरित किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने रबी विपणन सत्र 2021-22 में दिनांक 15 मार्च, 2021 से कृषकों से मूल्य समर्थन योजनानतर्गत गेहॅू खरीद हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने हेतु समय सारणी निर्गत करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page