सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उच्चाधिकारियों के साथ कुम्भ मेले के सम्बन्ध में किया विचार-विमर्श

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक तथा मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार के साथ शासन के उच्चाधिकारियों के साथ कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। मेलाधिकारी एवं जिलाधिकारी हरिद्वार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें शामिल हुए।
      मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने आगामी कुम्भ मेले के आयेजन के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में स्नान घाटों की क्षमता फिजिकल डिस्टेंस, पंजीकरण, प्रवेश द्वारों पर टेस्ट आदि की व्यवस्था से सम्बन्धित कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में सभी पहलुओं का अध्ययन कर विस्तृत कार्य योजना पर ध्यान दिया जाय ताकि इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार को भी स्थिति से अवगत कराया जा सके।
       बैठक में सचिव श्री अमित नेगी, श्री शैलेश बगोली, श्री एस.ए. मुरूगेशन, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री विनोद कुमार सुमन, आई.जी मेला श्री संजय गुंज्याल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page