सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड सिख कॉर्डिनेशन कमेटी उत्तराखण्ड के 2021 के कलेण्डर का किया विमोचन

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में उत्तराखण्ड सिख कॉर्डिनेशन कमेटी उत्तराखण्ड के 2021 के कलेण्डर का विमोचन किया।
     मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सिख कॉर्डिनेशन कमेटी द्वारा कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के गुरूद्वारों एवं ऐतिहासिकता को लेकर अच्छा चित्रण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समुदाय की समाज में हमेशा सक्रिय भूमिका रहती है। राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रयास किये गये हैं। सबके हितों को ध्यान में रखकर कार्य किये जा रहे हैं।
     इस अवसर पर सिख कार्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री मनु कोचर, श्री मनवीर सिंह, श्री परमजीत सिंह, श्री सोनू लूथरा, श्री मनदीप सिंह, श्री मेजर सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page