नैनीताल डीएसबी परिसर में कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा हुई संपन्न

ख़बर शेयर करें

नैनीताल डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा सम्पूर्ण हुई। कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए परीक्षाओं को संपन्न करवाया गया।आज वाणिज्य विषय के प्रथम विषय की परीक्षा में आज 30अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से 2अनुपस्थित रहे तथा 28ने परीक्षा दी । परीक्षा करवाने में वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर एल एम जोशी ,निदेशक डीएसबी परिसर नैनीताल, केंद्राध्यक्ष डॉ आशीष तिवारी डी्एसबी परिसर नैनीताल ,परीक्षा में पर्यवेक्षक के रुप में प्रोफेसर संजय पंत ने कक्षों का निरीक्षण किया , प्रोफेसर ललित तिवारी निदेशक, शोध एवं प्रसार कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की उपस्थिति में परीक्षा सम्पन्न हुई।परीक्षा को संपन्न करवाने में डॉ.हरिप्रिया पाठक , डॉ.रीना साह, डॉ.नीता आर्या, डॉ.नंदन मेहरा, डॉ.प्रसाष्ठि जोशी, डॉ. निधि वर्मा ,श्री हरीश चौधरी,श्री रमेश पंत इत्यादि ने महवपूर्ण सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page