देहरादून कोरोना अपडेट- मंगलवार को 89 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव

ख़बर शेयर करें


देहरादून- जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 89 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 28349 हो गयी है, जिनमें कुल 26365 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 673 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 3658 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सैम्पल कलैक्शन केन्द्रों पर कुल 755 सैम्पल लिए गए, जिनमें रेलवे स्टेशन पर 03 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। इनमें आशारोड़ी चैक पोस्ट 300 एन्टीजन, कुल्हाल चैक पोस्ट पर 44 एन्टीजन, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट 84 एन्टीजन टेस्ट, आइएसबीटी पर 52 एंटीजन तथा रेलेवे स्टेशन पर 275 एन्टीजन, सैम्पल लिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page