दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था हीलिंग होम वैली ने जरूरतमंदों को बाटे कंबल

ख़बर शेयर करें

भवाली धारी ब्लॉक के धानाचूली में दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था हीलिंग होम वैली ने सर्दियों में बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। हीलिंग होम वैली संस्था पदमपुरी गुनियालेख या व आसपास के क्षेत्र में पिछले 8 वर्षों से में नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण कर स्थानीय जरूर जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है। इस दूरस्थ क्षेत्र में हीलिंग होम वैली की शैली ने बताया कि उनको ऐसे जरूर क्षेत्र में लोगों की सेवा करने में बहुत अच्छा लगता है वह उसको देवी प्रेरणा मानती हैं बताया कि शीघ्र भी एक बड़ा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाना है इसमें चिकित्सा क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञ अपनी नि:शुल्क सलाह और नि:शुल्क दवाइयों का वितरण करेंगे। इस अवसर पर सागर पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान धानाचूली राजेंद्र सिंह रमेश चंद्र आशीष हरर्बोला गोल्डी हरबोला सहित बड़ी संख्या में धानाचुली और व आसपास की क्षेत्रो के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page