नैनीताल नगर में ऑनलाइन गैस बुकिंग एवं पेमेंट के बावजूद भी नहीं हो पा रही डोर टू डोर डिलीवरी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल नगर में गैस आपूर्ति को लेकर सात नंबर में स्थानीय लोगों कि परेशानियां कम होने का नाम नहीं लें रही रही हैं। जिला प्रशासन के डोर टू डोर डिलीवरी के निर्देशों के बावजूद कई क्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाई है। इससे स्थानीय लोगों में काफ़ी नाराजगी है। मल्लीताल क्षेत्रों में गैस सिलिंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही एजेंसी के बाहर बुकिंग के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी ने 13 मार्च को डोर टू डोर डिलीवरी के निर्देश दिए थे लेकिन कई क्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू न होने से लोग सीधे एजेंसी पहुंचने को मजबूर हैं। पर्वत गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पांडे ने बताया कि वार्डों में वितरण की व्यवस्था की जा रही है, इसके बावजूद लोगों ने फ़ोन से गैस बुकिंग करने के बाद पेमेंट भी ऑनलाइन माध्यम से जमा कर दी है फिर भी आज लगभग छः दिनों बाद भी गैस डोर टू डोर गैस उपलब्ध नहीं हो पाई है। प्रशासन के आदेश के बावजूद भी नहीं हो पा रहा है नगर में सुचारू रूप से गैस डोर टू डोर वितरण का काम।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page