सरकार और पत्रकारों के बीच सेतु बनेंगे ध्रुव रौतेला, तहसील स्तर तक सुनेंगे समस्याएं

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मीडिया और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संदेश देते हुए उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद ध्रुव रौतेला ने साफ किया है कि वे जमीनी स्तर तक पत्रकारों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।

उत्तराखंड शासन के आदेश के क्रम में आज 7 अप्रैल 2026 को मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष के रूप में ध्रुव रौतेला ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दीं।

मंत्रिपरिषद अनुभाग, उत्तराखंड शासन के आदेश संख्या-158 दिनांक 03 अप्रैल 2026 के तहत ध्रुव रौतेला ने आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार संभालने के बाद रौतेला ने कहा कि वह सरकार और पत्रकारों के बीच सेतु का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि तहसील स्तर तक के पत्रकारों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उन्हें शासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याएं अक्सर अनदेखी रह जाती हैं, ऐसे में वह जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित कर इस खाई को पाटने का काम करेंगे।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मीडिया के सहयोग से इन योजनाओं को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा।

रौतेला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शिता, बेहतर संवाद और पत्रकार हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा, जिससे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और अधिक सशक्त बन सके।इस दौरान उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी वार्ता की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page