काठगोदाम पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालक को मात्र 4-5 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर,किया परिजनों के सुपुर्द

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 23 जून 2026 को कोतवाली काठगोदाम पर सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्य धामी पुत्र मनोज धामी, उम्र 14 वर्ष, निवासी दामादुंगा, प्रातः लगभग 05:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है।

सूचना प्राप्त होते ही जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय करते हुए। चीता मोबाइल पर नियुक्त कांस्टेबल टीकाराम एवं कांस्टेबल शैलेंद्र द्वारा बालक की खोजबीन प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा अथक प्रयासों से लगभग 30-35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन एवं विश्लेषण किया गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालक की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस टीम रेलवे स्टेशन से होते हुए बैराज क्षेत्र पहुंची, जहां गुमशुदा बालक को मात्र 4-5 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आया कि पढ़ाई का कुछ पाठ याद न होने के कारण बालक नाराज होकर घर से चला गया था।

पुलिस द्वारा बालक एवं उसके परिजनों को कोतवाली बुलाकर आवश्यक काउंसलिंग की गई तथा बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने काठगोदाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील कार्यशैली एवं अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page