निर्वाचन- 58 विधानसभा अनुसूचित जाति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नैनीताल से किन किन से प्रत्याशियों ने प्राप्त किया अपना नामांकन पत्र, आइए जानते हैं

ख़बर शेयर करें

नैनीताल –  58 विधानसभा अनुसूचित जाति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नैनीताल के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नवाजिश खलीक के समक्ष तहसील कार्यालय में जाकर आज दिन शुक्रवार 21 जनवरी को कुल 04 प्रत्याशियों ने नाामांकन पत्र प्राप्त किया। जिसमें श्री दिनेश चन्द्र पुत्र श्री भुवन चन्द्र आर्या, निवासी ग्राम नागारीगॉव, पोस्ट ऑफिस भवाली ने स्वंय खुद का व दूसरा नामांकन श्री पंकज कुमार पुत्र श्री राम प्रसाद निवासी पी0डबलू0डी, कैम्पस भवाली ने श्री दिनेश आर्या पुत्र श्री बची लाल आर्या निवासी 223/40 कालाढुंगी रोड, वार्ड नम्बर 07 आमपोखरा प्रतिनिधि के तौर पर नामांकन पत्र प्राप्त किया। तीसरा ओम प्रकाश पुत्र श्री राधेलाल निवासी ग्राम गहलना पोस्ट खुर्पाताल नैनीताल ने स्वंय खुद के नामांकन प्राप्त किया, चौथा नामांकन श्री चन्द्रशेखर गरवाल पुत्र श्री पुरूषोत्तम गरवाल निवासी ग्राम सोनगॉव भीमताल ने श्रीमती सरिता आर्या पत्नी श्री नन्द किशोर आर्या निवासी ग्राम भूमियाधार नैनीताल के प्रतिनिधि होने के तौर पर प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page