22 साल से बंजर पड़े रामगढ़ में ऑर्चर्ड को दोबारा से आबाद करने व विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल में पारंपरिक शैली को बढ़ाने व पर्वतीय संस्कृति और लोक कला को संवारने जैसे कई कार्यों के लिए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को राज्यपाल ने उत्कृष्ट जिला अधिकारी 2022 के सम्मान से सम्मानित किया। राज्य में 5 जिला अधिकारियों को यह सम्मान दिया गया है।

दरअसल नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले का चार्ज लेने के बाद ही कई महत्वपूर्ण और विजनरी कार्य किए हैं। बतौर जिलाधिकारी धीराज सिंह ने 22 साल से बंजर पड़े रामगढ़ में ऑर्चर्ड को दोबारा से आबाद किया और वहां सेब की उन्नत खेती कर किसानों के लिए नया रास्ता खोलने का काम किया है, यही नहीं हॉर्टीटूरिज्म का भी नया तरीका जिला अधिकारी द्वारा जिले में पर्यटको को आकर्षित करने के लिए निकाला गया। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल को उनके पुराने पहाड़ी स्वरूप में लाने के लिए भी जिलाधिकारी ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है। साथ ही पारंपरिक शैली को बढ़ाने और पर्वतीय संस्कृति और लोक कला को संवारने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न समय पर अलग-अलग प्रयास किए जाते रहे हैं। नैनीताल से पूर्व पौड़ी जिले में भी जिलाधिकारी रहते हुए धीराज सिंह ने कंडोलिया पार्क बनाकर देश भर में सुर्खियां बटोरी थी।

लिहाजा इस वर्ष सरकार द्वारा अधिकारियों को दिए गए उत्कृष्ट सम्मान के लिए सूची जारी की जिसमें इस साल के उत्कृष्ट जिलाधिकारी के रूप में गवर्नर हाउस में राज्यपाल ने आज जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page