नैनीताल में मनाया गया उत्तराखंड क्रांति दल का स्थापना दिवस समारोह

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट


नैनीताल, 25 जुलाई। उत्तराखंड क्रांति दल का स्थापना दिवस शनिवार को राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. नारायण सिंह जंतवाल (पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड क्रांति दल) रहे। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन, राज्य निर्माण के उद्देश्यों तथा वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान “उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के कितने पास, कितने दूर” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने राज्य के विकास, जनसरोकारों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद पत्रकारों से संवाद हुआ तथा विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विचार साझा किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page