राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से राजभवन में अभिनेता राघव जुयाल ने की शिष्टाचार भेंट

ख़बर शेयर करें

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से बुधवार को राजभवन में अभिनेता राघव जुयाल ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने अभिनेता राघव जुयाल द्वारा उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड महामारी से प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों की सहायता हेतु किये जा रहे कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को कोविड के संकटकाल में जरूरतमंदों की सहायता हेतु आगे आना चाहिये। राघव जुयाल जैसे युवा राज्य के युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत है। कोविड महामारी के दौरान व्यक्तिगत प्रयासों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों को प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करना होगा ताकि हम इस संकटकाल से शीघ््रा ही सफलतापूर्वक निकल सकें। उल्लेखनीय है कि अभिनेता राघव जुयाल द्वारा उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 से प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों की सहायता हेतु कार्य किया जा रहा है।  इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री बृजेश कुमार सन्त, अपर सचिव श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page