राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ की दी बधाई

ख़बर शेयर करें

राज्यपाल ने मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि सशक्त लोकतंत्र हेतु देश में मतदाता बनने एवं अपने मताधिकार हेतु जागरूकता  बहुत आवश्यक है। इस वर्ष के मतदाता दिवस के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा ‘‘सभी मतदाता बनें- सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक’’ थीम निर्धारित की गई है।
                       यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनता है। राज्यपाल ने भारत निर्वाचन आयोग को भी बधाई दी और कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा देश में निष्पक्ष चुनावों का आयोजन होता है तथा लोकतंत्र को मजबूती मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page