अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘Self Defence’ कार्यशाला का भव्य आयोजन

“Physically Fit और Mentally Hit” बनें महिला पुलिस कर्मी: SSP नैनीताल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया सुरक्षा और सम्मान का मंत्र
देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व/अग्रणी योगदान देने वाली प्रेरणयादक महिलाओं को किया नमन
विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरक महिलाओं को किया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल के निर्देशन में आज हल्द्वानी कोतवाली स्थित मीटिंग हॉल में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय ‘Self Defence Techniques एवं अपराध जागरूकता कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया।
📍सेल्फ डिफेंस के गुर और ‘Physically Fit, Mentally Hit’ का मंत्र
कार्यशाला में मनोज कुमार कत्याल (SP हल्द्वानी) के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट ताइक्वांडो कोच रीतिका जोशी एवं महिला हेल्पलाइन प्रभारी सुनीता कुंवर द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दैनिक उपयोग की वस्तुओं से बचाव, सिंगल/डबल हैंड ग्रैप डिफेंस, हेयर पुल डिफेंस और नाइफ अटैक डिफेंस जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने महिला पुलिस कर्मियों को “Physically Fit और Mentally Hit” बनने का आह्वान करते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मी अपनी योग्यता से समाज में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करें। उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं की शक्ति की सराहना करते हुए उन्हें आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कानूनी जागरूकता और सख्त निर्देश
एसएसपी नैनीताल द्वारा महिला अपराधों से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों पर आधारित जागरूकता पंपलेट का अनावरण भी किया गया। सभी को महिला अपराध सम्बंधी नए कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित सभी महिलाओं को समाज में वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
उन्होंने थानों में नियुक्त महिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि:
▫️महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा या मारपीट को केवल घरेलू हिंसा तक सीमित न रखकर, तत्काल संबंधित धाराओं में कठोर अभियोग दर्ज करें।
▫️समाज में महिलाओं को कमजोर समझने वालों के मन में कानून का भय पैदा करना अनिवार्य है।
विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरक महिलाएं हुई सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नैनीताल ने प्रतिभागी प्रशिक्षक, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. नंदिता (नेत्र सर्जन), पार्षदगण, पत्रकारिता जगत की महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीओ रामनगर सुमित पांडे, हेमा भट्ट पार्षद वार्ड नं० 4 आवास विकास, नेहा अधिकारी पार्षद वार्ड नं० 4 पॉलिशीट, बबली वर्मा पार्षद वार्ड नं० 1 काठगोदाम, बीना चौहान पार्षद वार्ड नं० 10 मल्ला गोरखपुर, तनुजा जोशी पार्षद वार्ड नं० 36 दमुआदूंगा, भागीरथी बिष्ट पार्षद वार्ड नं० 56 मानपुर पश्चिम, दया जोशी संपादक प्रधान टाइम्स/कलम की पहल, वंदना आर्या न्यूज रिपोर्टर उत्तराखंड टीवी, अंजली पंत न्यूज इंडिया 24*7 और भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहीं।


