दुकान में दी दबिश👉 118 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब तथा 23 पव्वा मैकडॉवेल व्हिस्की और आरएस ब्रांड किये गए बरामद

ख़बर शेयर करें

आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए फूलचौड़ के निकट स्थित एक दुकान में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान अभियुक्त लोकेश कुमार टीम को देखकर दुकान की छत पर छिप गया। टीम द्वारा तत्परता से खोजबीन करते हुए दुकान की छत पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 118 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब तथा 23 पव्वा मैकडॉवेल व्हिस्की और आरएस ब्रांड के बरामद किए गए।

उक्त मामले में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

दबिश टीम में आबकारी निरीक्षण धीरेंद्र सिंह,उप आबकारी निरीक्षक कैलाशचंद जोशी व महेश चंद्र लोहनी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page