ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की टीम को डॉक्यूमेंट्री मेकिंग में दूसरा स्थान

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के पत्रकारिता एवम् जन संचार विभाग के छात्रों ने मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित मीडिया फेस्ट में डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अर्जुन चौधरी, निकिता गोस्वामी, कनिका महतोलिया की टीम को उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘फुरसत’ के लिए दूसरा पुरस्कार मिला। डॉक्यूमेंट्री की पूरी शूटिंग हल्द्वानी में ही की गई हैं। इस प्रतियोगिता में 10 से भी ज्यादा कॉलेज की टीम ने प्रतिभाग किया था।

छात्रों की इस उपलब्धि पर परिसर निदेशक डॉ मनीष कुमार बिष्ट ने खुशी जाहिर कर पत्रकरिता एवम् जनसंचार विभाग के शिक्षक और छात्रों को बधाई दी। साथ ही आगे भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page