नैनीताल में दिल दहलाने वाली खबर 14 वर्षीय किशोरी ने खुद को लगाई फांसी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल दुःखद समाचार – नैनीताल में दिन सोमवार को दिल दहलाने वाली खबर 14 वर्षीय किशोरी ने खुद को फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर की एक किशोरी के माता-पिता दोनों अलग-अलग स्कूल में शिक्षक के रूप हैं। बताया जा रहा है कि ये घटना पढ़ाई को लेकर किशोरी फांसी पर लटक कर खुदकुशी की। जब किशोरी में माता-पिता स्कूल से वापस लौटे किशोरी को देखने के लिए घर पहुंचे तो किशोरी ने दरवाजा नहीं खोला क्योंकि किशोरी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। परिजनों ने जब किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा कि किशोरी रस्सी का फंदा लगाकर छत से लटकी हुई है। उसी समय परिजनों ने किशोरी को तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने किशोरी के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page