डॉo आशीष कुमार द्वारा किए गए शोध कार्य को बेस्ट पेपर अवार्ड द्वारा किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० आशीष कुमार द्वारा गोल्ड ननोपार्टिकल्स को प्राकृतिक रूप से बनाने पर और उसकी वेपर फेस रसायनिक विधि द्वारा उपयोगी उत्पादों को बनाने पर दो दिवसीय (23-24 जुलाई 2022) DRDO स्पॉन्सर्ड 2nd नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांस टेक्नोलॉजी एंड एनवायरमेंटल सेफ्टी-2022 का आयोजन आई.एफ.टी.एम. विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में डॉo हिमांशु गुप्ता कन्वीनर द्वारा किया गया जिसमें डॉo आशीष कुमार को उनके इस उत्कर्ष शोध कार्य को बेस्ट पेपर अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया ।
डॉo आशीष कुमार ने बताया की मेरे इस शोध कार्य की वैज्ञानिक डॉo के.वी.आर. चेरी सी.एस.आई.आर-आई.आई.सी.टी. हैदराबाद और प्रोफेसर शिव कुमार उपाध्याय आई.आई.टी. दिल्ली ने सराहना की l

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page