भीमताल ग्राफिक एरा में मनाया गया ‘हिन्दी दिवस’

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं ने ‘हिन्दी दिवस’ पर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया छात्रों ने स्वरचित व हिन्दी के प्रसिद्ध लेखकों द्वारा रचित कविताऐं व लघु कथाऐं प्रस्तुत करीं उन्होंने हिन्दी दिवस से सम्बन्धित रोचक जानकारी भी प्रस्तुत कीं। सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन होने वाले कार्यों में अधिक से अधिक हिन्दी उपयोग में लाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में रिया, ललित, दिनेश, अंश व गरिमा को पुरूष्कृत किया गया। मयंक, निशान्त, अंजलि व प्रिया की प्रस्तुत सराहनीय रही। छात्र वंशिका और सृष्टि ने कार्यक्रम का संचालन किया और साहित्यिक क्लब के निहारिका, अंश व शिवांश ने सहयोग किया। डॉ० कविता जोशी व प्रो० हंसी नेगी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page