माँ नंदा देवी महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटी नैनीताल पुलिस

ख़बर शेयर करें

वर्तमान में नैनीताल में चल रहे माँ नंदा देवी महोत्सव को सफलतापूर्वक और सुरक्षित ढंग से सम्पन्नता सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तत्परता से जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं यातायात हरबंस सिंह नैनीताल द्वारा पुलिस मय पुलिस टीम के महोत्सव के दौरान सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर जायजा लिया गया। एसपी द्वारा निरंतर पूछताछ और सत्यापन की कार्यवाही की गई ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरों को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। पुलिस टीम में सीओ रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी,प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह, निरीक्षक राजेश यादव सहितअन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय निवासियों और आगंतुकों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की गई है ताकि नंदा देवी महोत्सव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page