आरक्षी जनपदीय पुलिस तथा पीएसी/आईआरबी की स्वास्थ्य परीक्षण में Temporarily Unfit अभ्यर्थियों का “16 मार्च को डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में

ख़बर शेयर करें

आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा पीएसी/आईआरबी (पुरुष) की शारीरिक मानक दक्षता एवं लिखित परीक्षा के बाद उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा 27 फरवरी को चयनित किये जाने के बाद 02 मार्च से 05 मार्च को बी०डी० पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल एवं सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में जनपद स्तर पर गठित चिकित्सा बोर्ड द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण में Temporarily Unfit अभ्यर्थियों का “16 मार्च को डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, जनपद नैनीताल” में पुनः स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा।

अभ्यर्थियों का पुनः स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 16 मार्च को समय प्रातः 07:00 बजे तक मीटिंग हॉल, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी (बहुद्‌देशीय भवन हल्द्वानी) में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य परीक्षण का यह अन्तिम अवसर होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page