पायलट बाबा आश्रम में चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की नगदी बरामद

ख़बर शेयर करें

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तल्लीताल पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पायलट बाबा आश्रम में हुई चोरी का सफल अनावरण किया है।

घटना का विवरण
13 मार्च को वादी सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी (सेवादार, पायलट बाबा आश्रम) ने तहरीर दी कि आश्रम के पूर्व सेवादारों– संजू और दीपक कुमार ने 09 मार्च की रात खिड़की तोड़कर मंदिर के दानपात्र से नगदी चोरी कर ली है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर के CCTV कैमरों में कैद हो गई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उक्त चोरी के त्वरित अनावरण हेतु डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल द्वारा रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और CCTV फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने 14 मार्च को उक्त चोरी में संलिप्त 02 अभियुक्तों को भूमियाधार माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. संजय कार्की उर्फ संजू (उम्र 20 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम।

2. दीपक कुमार (उम्र 21 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम।

बरामदगी
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए ₹1,324/- (नोट व सिक्के) बरामद किए गए।

पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं.: 12/2026
धाराएं: 305/331(4) व विवेचना के दौरान बढ़ाई गई धारा 317(2)/3(5) BNS

पुलिस टीम (थाना तल्लीताल)

▫️उ०नि० श्याम सिंह बोरा (चौकी प्रभारी ज्योलीकोट)
▫️उ०नि० सतीश उपाध्याय (थाना तल्लीताल)
▫️कानि० राजेन्द्र जोशी (चौकी भुजियाघाट)
▫️कानि० पदम सिंह (चौकी ज्योलीकोट)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page