वाह-रे सटोरियों आखिरकार आ ही गए पुलिस की चुंगुल में, करते थे लोगों का पैसा सात गुना करने की बात

ख़बर शेयर करें



नैनीताल- अवैध जुआ/सट्टा की रोकथाम हेतू जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अभियान प्रचलित है। इसी क्रम मे थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के दिशा-निर्देशन मे बनभूलपुरा थाना पुलिस द्वारा बीती रात्रि 02 सटोरियो जिसमें पहला पप्पू खा पुत्र असगर खा निवासी इंद्रा नगर नूरी मस्जिद वार्ड नंबर 30 थाना बनभूलपुरा उम्र 30 वर्ष और दूसरा मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद अनवार निवासी वार्ड नंबर 30 नूरी मस्जिद के पास इंदिरानगर थाना बनभूलपुरा उम्र 29 वर्ष को अवैध सट्टा पर्ची के माध्यम से सार्वजनिक स्थान पर जुआ मे बाजी लगाते हुए पैन, गत्ता सट्टा पर्ची व नगदी कमश,:-1580/- व 1070 रु0 के साथ पकडा गया । जिनके विरुद्ध थाना वनभूलपुरा पर मुकदमा में कमश: एफ आई.आर.न0. 21/23, व 22/23धारा -13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page