उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कनिष्ठ सहायक (पद कोड-133) लिखित एवं टंकण परीक्षा परिणाम की सूची वैबसाइट पर की प्रकाशित

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के अधीनस्थ कार्यालयों (जिला न्यायालयों एवं परिवार न्यायालयों) में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक (पद कोड-133) तथा आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक (पद कोड-134) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु जारी विज्ञापन के अनुसार दिनांक 01 दिसम्बर, 2019 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। लिखित
परीक्षा परिणाम के आधार पर आयोग के द्वारा पद कोड-133 की दिनांक 12-10-2020 से दिनांक 14-10-2020 तक टंकण परीक्षा तथा पद कोड-134 की दिनांक 03-11-2020 से 07-11-2020 तक टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा आयोजित कराई गई। लिखित परीक्षा एवं टंकण परीक्षा के आधार पर आयोग के द्वारा कनिष्ठ सहायक (पद कोड-133) के अभिलेख सत्यापन हेतु द्वितीय औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वैबसाइट पर प्रकाशित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page