कुमाऊं विश्विद्यालय शिक्षक संघ (कुटा)ने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल से शिष्टाचार भेंट कर शाल पहनाकर एवम् पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं विश्विद्यालय शिक्षक संघ (कुटा)ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवम् वर्तमान जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल नैनीताल से शिष्टाचार भेंट कर शाल पहनाकर एवम् पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वार्ता के दौरान शिक्षक संघ ने विश्विद्यालय को भूमि स्थानांतरण के लिए निवेदन किया जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा शीघ्र ही मामला शासन को भेजने का आश्वासन दिया साथ ही शिक्षक संघ द्वारा नैनीताल की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया जिस उनके द्वारा सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।जिलाधिकारी द्वारा विश्वविद्यालय के छात्रों को अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से उच्च अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के मध्य सतत संवाद पर जोर दिया तथा कहा की माह में कम से कम एक बार इस तरह के कार्यकर्म आयोजित होने चाहिए जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हो। शिष्टाचार मंडल में प्रो ललित तिवारी , डॉ सचेतन साह, डॉ विजय कुमार, डॉ सुहैल जावेद सम्मलित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page