कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने सहायक रजिस्ट्रार के पद पर प्रतिनियुक्ति के साथ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से असिस्टेंट प्रोफेसर होने पर दी बधाई एवम शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कार्यरत श्रीमती पूनम आर्या तथा श्री जगमोहन मेहरा के उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में सहायक रजिस्ट्रार के पद पर प्रतिनियुक्ति होने पर खुशी व्यक्त की है तथा दोनो चयन पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी है साथ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विषय के पद पर गरिमा पांडे का चयन तल्ला सल्ट महाविद्यालय तथा समाजशास्त्र विषय में शिल्पी अग्रवाल का चयन मनीला महाविद्यालय में होने पर उन्हें बधाई एवम शुभकामनाएं दी।कूटा की तरफ प्रो. ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह इत्यादि शामिल रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page