देर रात नैनीताल से हल्द्वानी जा रही बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- 25 दिसंबर 2021- ज्योलीकोट नैनीताल देर रात्रि दस बजे ज्योलीकोट बाजार से पचास मीटर आगे एक टूरिस्ट बस गहरी खाई में गिर गई प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यट्को को लाने ले जाने वाली सिटी हार्ट कम्पनी की टूरिस्ट बस UK04 PA0268 नैनीताल से हल्द्वानी को जा रही थी कि ज्योलीकोट मुख्य बाजार से 50 मीटर आगे उक्त बस अनियंत्रित होकर100मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारम्भिक जानकारी में पता चला कि बस में चालक के अलावा अन्य कोई अन्य सवार नहीं था।सूचना पर चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों सहित और स्थानीय युवा मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं चालक बस के नीचे दबा हुआ है जिसे निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page