पी.एल.वी आरती महरा के द्वारा डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से नैनीताल में राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विधिक जागरुकता शिविर का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी के आदेशानुसार पी.एल.वी आरती महरा के द्वारा 04 से 05 मई कुल दो दिन का डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से बिरला चुंगी नैनीताल में राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया.
जागरूकता अभियान के दौरान नालसा बच्चो के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण अधिकार 2015,साइबर अपराध जैसे उपरोक्त के अतिरिक्त ,शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, स्थाई लोक अदालत , मासिक लोक अदालत , राष्ट्रीय लोक अदालत ,छात्रों से युवा पीढ़ी में नशे के बढ़ते मामलों व नशे से संबंधित शारीरिक एवम सामाजिक दुष्प्रभाव,संबंधित दंडात्मक प्रावधान, किशोर न्याय बोर्ड, रिमांड, अरेस्ट, पॉश एक्ट आदि विषयों पर जागरूक किया गया। उपरोक्त शिविर का संचालन पी एल वी आरती महरा द्वारा किया गया।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page