सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोया बैग बरामद, आगंतुक महिला को सकुशल किया सुपुर्द

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा आमजन एवं आगंतुकों की सहायता हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में 24 जून को एक महिला आगंतुक वंदना चमियाल द्वारा सूचना दी गई कि उनका बैग ऑटो में कहीं छूट गया है, जिसमें आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान मौजूद था। बैग गुम होने से महिला काफी परेशान थीं।

सूचना प्राप्त होने पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम में उपनिरीक्षक केवल राम एवं म0कानि0 इंदु जलाल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। अथक प्रयास एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से संबंधित ऑटो का पता लगाकर महिला का खोया हुआ बैग बरामद किया गया।

बरामद बैग को जांच उपरांत महिला आगंतुक को सकुशल एवं सही-सलामत सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला ने नैनीताल पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं सहयोगात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page