महिला जागरूकता अभियान शिविर का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल 28 मई को ग्राम प्रधान गेठिया द्वारा महिला जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया I जिसमें मुख्य अतिथी राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती शायरा बानो जी रही I इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना रहा I
शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता बिष्ट जी के साथ गाँव की अधिकतर महिलाओं की उपस्थिति रही I शिविर में ग्राम प्रधान अमित कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख श्री हिमांशु पांडे जी, पूर्व ग्राम प्रधान गौलापार श्री यशपाल आर्या जी, ग्राम प्रधान देवीधुरा श्री धर्मेंद्र रावत जी उप ग्राम प्रधान गेठिया श्री मनोज कुमार जी आँगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जयंती बिष्ट जी, हेमा बिष्ट जी कमला चैहान जी तथा समाजसेवी कैलाश चंद्र जी, राजेन्द्र कोटलिया जी , संदीप कुमार जी , टीका सिंह जी, प्रताप सिंह जी महेश चंद्र आदि मौजूद रहे Iपंडित प्रकाश जोशी गेठिया

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page