सोशल मीडिया में हुड़दंग फैलाने को लेकर पहाड़ी आर्मी की महिला मोर्चा ने की बैठक

ख़बर शेयर करें



आज पहाड़ी आर्मी की जिला अध्यक्ष प्रेममेर के द्वारा एक आपातकाल बैठक बुलाई गई उन्होंने कहा डिजिटल मीडिया आधुनिक युग का आईना है और संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्त की आजादी का मजाक बनाकर समाज में अराजकता फैलाना हमारे देव भूमि के संस्कारों के विपरीत है कुछ दिनों से सोशल मीडिया में कुछ महिलाओं के द्वारा आए समाज में सोसल मिडिया के माध्यम से अराजकता फैलाई जा रही है अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है जो समाज में बिल्कुल भी सहन करने योग्य नहीं है जिलाउपाध्यक्ष नीमा भट्ट और अंजू पांडेय ने कहा महिलाएं समाज की प्रथम पाठशाला होती है महिला एक ऐसी प्रबंधक होती है जो घर से लेकर पूरा देश संभालने की कुब्बत रखती है मगर आज के दौर में सोशल मीडिया के कारण नकारात्मक खबरें सुनने को मिल रही है जिसका दूरगामी प्रभाव बड़े घटक होंगे इसलिए इन पर विराम लगाने के लिए सोशल मीडिया की गाइडलाइन होनी बहुत जरूरी है वही नगर अध्यक्ष कविता जीना ने कहा इनफ्लुएंसर ब्लॉगर के नाम पर सामाजिक अराजकता फैलाना है व्यूज और लाइफ के चक्कर में राज्य को बदनामी झेलनी पड़ रही है इसलिए शासन प्रशासन से हमारा निवेदन है बहुत जल्दी इस पर नियमकानून बनाए और अराजकता करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करें ताकि इस तरीके की अराजकता को विराम लग पाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page