सांसद अजय भट्ट ने सपरिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दीपोत्सव, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने सपरिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दीपोत्सव, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने दीपावली के पावन अवसर पर सपरिवार पुष्पा भट्ट के साथ हर्षोल्लास से दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

सांसद ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस त्यौहार को स्वच्छता, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page