नैनी महिला बाल विकास समिति द्वारा युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुवा आयोजित

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल के तत्वावधान मे राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य पूरन सिंह बिष्ट विशिष्ट अतिथि मदन जलाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मौजूद वक्ताओं यश दत्त, दीपेश, निशा, द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया। आयोजक विजयलक्ष्मी थापा ने सभी से स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया इस मौके पर आबिदा सिद्दीकी गीता भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद थे संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार हरगोविंद सिंह मेहरा द्वारा किया गया।।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page