नैनीताल पुलिस ने 02 मामलों में अवैध तमंचा एवम चाकू के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
 प्रहलाद नारायण मीणा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध अस्लाह रखने वालों एवम सोशल मीडिया में हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
 इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में 09 जून को रामनगर पुलिस टीम द्वारा लठ्ठा महादेव मन्दिर कोसी रोड के किनारे मन्दिर की दीवार के नीचे से अभियुक्तगण 1-सौरव लाल पुत्र स्व0 राजू लाल निवासी टंकी चौराहा बाल्मिकी बस्ती खताड़ी रामनगर , नैनीताल उम्र 24 वर्ष को एक अदद देशी तमन्चा अवैध 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ व 2-दानिश कसार पुत्र कपील कसार निवासी छप्पर वाली मस्जिद खताड़ी रामनगर,नैनीताल उम्र 25 वर्ष को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
 उक्त के कब्जे से अवैध तमन्चा व चाकू के बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध एफ आई आर नं0 200/24 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 व अभियुक्त दानिश कसार के विरुद्ध एफ आई आर नं0 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page